Daily Current Affairs in Hindi 10 April 2022
Today's 10th April 2022 Daily Top Current Affairs MCQs with proper analysis and explanation | आज 10 अप्रैल 2022 के मुख्य वस्तुनिष्ठ दैनिक करेंट अफेयर्स उचित विश्लेषण और स्पष्टीकरण के साथ।
यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “10th April 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।
![10 April 2022 Current Affairs QnA](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibmEMpRvvCcWk9ofyCQ6E3BI_30L9T7A5Y2TMnFvHuovcMGOccMhKYtloO3aX-9fzwP_i90Yu0yCePqIvuIN3TkUIsOSJctGxsYZ4smlSk5BamoOWMbTkfqNvv2GGp1HYfVOHnohKl4soL6cbl062A6KXGx7exzC_QAuVhHXDjs_Zq_cYiVLa80ZU8nA/s1600/Current-Affairs.webp)
अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Current Affairs के बिना लगभग सभी Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 10th April 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –
10th April 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 10 अप्रैल 2022
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी -
Q 1. ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) बूस्टर का उड़ान परीक्षण किसने किया?
- ISRO ने
- DRDO ने
- Indian Army ने
- रक्षा मंत्रालय ने
उत्तर: DRDO ने
व्याख्या: हाल ही में DRDO ने भारत के ओडिशा तट से दूर चांदीपुर में 'एकीकृत परीक्षण रेंज' (ITR) में एक मिसाइल प्रणाली- 'सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट' (SFDR) बूस्टर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने वर्ष 2017 में सबसे पहले SFDR विकास करना शुरू किया था और वर्ष 2018 तथा वर्ष 2019 में भी सफल परीक्षण किये थे।
Q 2. हाल ही में DRDO ने कौनसी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया हैं?
- सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR)
- सड़क मोबाइल लॉन्चर (RML)
- आकाश एयरफोर्स लॉन्चर (AAFL)
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर: सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR)
व्याख्या: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कहा कि एसएफडीआर-आधारित प्रणोदन मिसाइल को सुपरसोनिक गति से काफी अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम बनाता है। इसने कहा कि परीक्षण के दौरान जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी महत्वपूर्ण घटकों ने विश्वसनीय प्रदर्शन किया और मिशन के सभी उद्देश्य पूरे कर लिए गए।
Q 3. निजी टीकाकरण केंद्रों पर 10 अप्रैल से कितने वर्ष से अधिक आयु वालों को COVID टीकों की एहतियाती खुराक की अनुमति दी गई हैं?
- 18 वर्ष
- 16 वर्ष
- 26 वर्ष
- 46 वर्ष
उत्तर: 18 वर्ष
व्याख्या: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 साल से अधिक है और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगाए हुए नौ महीने हो चुके हैं, वह निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज ले सकते हैं।
Q 4. केंद्र सरकार किस प्रणाली के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति करेगी?
- लक्षित सार्वजनिक वितरण
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- जन वितरण प्रणाली
- रेडियल वितरण प्रणाली
उत्तर: लक्षित सार्वजनिक वितरण
व्याख्या: सरकार के अनुसार दूसरे चरण में मार्च 2023 तक सभी महत्वाकांक्षी जिलों में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा। अंतिम चरण में, शेष सभी जिलों को मार्च 2024 तक कवर किया जाएगा। चावल के फोर्टिफिकेशन की पूरी लागत लगभग 2,700 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। इसे केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Q 5. अटल इनोवेशन मिशन (AIM) को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी गई हैं?
- मार्च 2023 तक
- अप्रैल 2023 तक
- अगस्त 2024 तक
- मार्च 2030 तक
उत्तर: मार्च 2023 तक
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) को मार्च, 2023 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। एआईएम देश में एक नवाचार की संस्कृति और उद्यमशीलता से संबंधित इकोसिस्टम विकसित करने के अपने अभीष्ट लक्ष्य पर काम करेगा।
Q 6. UIDAI ने किसके साथ नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने तकनीकी सहयोग के लिए समझौता किया हैं?
- इसरो
- रिलायंस
- गूगल
- फेसबूक
उत्तर: इसरो (ISRO)
व्याख्या: आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) और इसरो ने तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। NRSC 'भुवन-आधार' पोर्टल विकसित करेगा जो पूरे भारत में आधार केंद्रों की जानकारी और लोकेशन देगा।
Q 7. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कितने नए मेडिकल प्रोसीजर को शामिल किया जाएगा?
- 365
- 256
- 200
- 100
उत्तर: 365
व्याख्या: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 365 नई प्रक्रियाएं जोड़ी गई हैं। अब इस स्कीम में कुल प्रक्रियाओं की संख्या 1949 हो गई है। नए पैकेज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट और कोचलीयर इंप्लांट सर्जरी भी हैं।
Q 8. गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA) के नियम बनाने के लिए कितने महीने का और मांगा हैं?
- 6 महीने
- 9 महीने
- 12 महीने
- 18 महीने
उत्तर: 6 महीने
व्याख्या: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (सीएए) के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए अतिरिक्त छह महीने की मांग की है, एक विधेयक जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में छह गैर-मुस्लिम अवैध समूहों के लिए नागरिकता प्रक्रिया में तेजी लाएगा।
Q 9. हाल ही में भारतीय नौसेना के एयरक्रू ने किस देश में MH-60R हेलीकॉप्टरों पर प्रशिक्षण पूरा किया हैं?
- रूस
- फ्रांस
- अमेरिका
- इज़राइल
उत्तर: अमेरिका
व्याख्या: भारतीय नौसेना के चालक दल के पहले जत्थे ने एमएच-60 'रोमियो' बहुउद्देश्यीय हेलीकाप्टरों को परिचालित करने के लिए अमेरिका में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस साल के मध्य तक इन हेलीकॉप्टरों को बल में शामिल किए जाने से पहले संबंधित चालक दल का 10 महीने का प्रशिक्षण पूरा हुआ है।
Q 10. RBI ने 2022-23 में महंगाई दर कितने फीसदी रहने का अनुमान लगाया हैं?
- 5.7 फीसदी
- 6 फीसदी
- 2 फीसदी
- 9 फीसदी
उत्तर: 5.7 फीसदी
व्याख्या: रिजर्व बैंक ने FY23 में जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। वहीं, महंगाई दर को भी बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया है।