Daily Current Affairs in Hindi 31 March 2022

31 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi With Free Today Hindi Current Affairs QnA and Today Hindi Current Affairs PDF Free Download | 31 मार्च 2022 दैनिक हिन्दी करंट अफेयर्स, फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी और फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाऊनलोड।

यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “31 March 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।

31 March 2022 Current Affairs QnA
31 March 2022 Current Affairs QnA

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs GK in Hindi

Current Affairs के बिना आपके Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 31 March 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –

31 March 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 31 मार्च 2022

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी – 

Q 1. हाल ही में सुर्खियों में रहा Le Corbusier’s Edict पंजाब के किस शहर से संबंधित है?

  • चंडीगड़
  • अमृतसर
  • लुधियाना
  • पटियाला

उत्तर: चंडीगड़

व्याख्या: पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स के विधानसभा भवन में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया। शहर के हेरिटेज एक्सपर्ट्स ने इसका विरोध किया है। चंडीगढ़ का एडिक्ट चंडीगढ़ के योजनाकार ले कॉर्बूसियर द्वारा निर्धारित एक नियम पुस्तिका है। यह एडिक्ट मूर्तियों के अलावा, सुखना झील में शोर और व्यावसायिक संरचनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी उल्लेख करता है।


Q 2. हाल ही में आग लगने के कारण सुर्खियों में रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) राजस्थान के किस जिले स्थित है?

  • भरतपुर
  • उदयपुर
  • अजमेर
  • अलवर

उत्तर: अलवर

व्याख्या: अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में भीषण आग लगी है, पानी के स्प्रे से लैस वायु सेना के हेलीकॉप्टर आग को बुझाने के लिए काम कर रहे हैं, सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं। वन अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Q 3. “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” पहली बार कब शुरू किया गया था?

  • 2011
  • 2014
  • 2021
  • 2022

उत्तर: 2021

व्याख्या: हाल ही में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया और नई दिल्ली में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2022 की शुरुआत की। भारत सरकार ने 2019 में ‘जल शक्ति अभियान’ शुरू किया और उसी साल ‘जल जीवन मिशन’ भी शुरू किया गया। 22 मार्च 2021 को, ‘विश्व जल दिवस’ पर, ‘Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain’ अभियान शुरू किया गया था, ताकि नागरिकों से पानी के संरक्षण का आग्रह किया जा सके।


Q 4. चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार कहाँ स्थित हैं?

  • रूस
  • फ्रांस
  • भारत
  • अमेरिका

उत्तर: भारत के राजस्थान राज्य में

व्याख्या: राजस्थान के उदयपुर का कुंभलगढ़ किला जिसे भारत की महान दीवार के रूप में भी जाना जाता है, यह राजस्थान राज्य के उदयपुर के पास अरावली पहाड़ियों की सीमा पर एक किला है। यह चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। 30 मार्च को राजस्थान के गठन को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कर ‘ग्रेटर राजस्थान यूनियन’ बनाया गया था। 2022 में राजस्थान दिवस के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं।


Q 5. अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए कितने बिलियन डॉलर को मंज़ूरी दी।

  • 14 बिलियन डॉलर
  • 44 बिलियन डॉलर
  • 52 बिलियन डॉलर
  • 36 बिलियन डॉलर

उत्तर: 52 बिलियन डॉलर

व्याख्या: उद्योग-व्यापी चिप्स की कमी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव उद्योगों में उत्पादन को बाधित कर दिया है और इसकी कमी के कारण कुछ फर्मों ने तो उत्पादन भी कम कर दिया है। अमेरिका में सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए अन्य देशों पर निर्भरता कम करने की मांग बढ़ रही है। इसलिए अब अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए अमेरिका में सब्सिडी के रूप में 52 बिलियन डालर प्रदान करने के बिल को अपनी मंजूरी दे दी है।


Q 6. हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को किस संगठन के 11वें महानिदेशक के रूप में चुना गया है?

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय धरोहर संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

व्याख्या: ILO (International Labour Organization) के शासी निकाय ने गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को संगठन के 11वें महानिदेशक के रूप में चुना है। हौंगबो, जो वर्तमान में कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष (International Fund for Agricultural Development – IFAD) के अध्यक्ष हैं, अक्टूबर 2022 में पद ग्रहण करेंगे। वह ILO (International Labour Organization) के महानिदेशक पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी भी हैं।


Q 7. हाल ही में किस संस्थान द्वारा प्रोफेसर विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट को स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?

  • विश्व बैंक
  • विश्व पर्यावरण विभाग
  • सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट

उत्तर: स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट

व्याख्या: स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) ने वैज्ञानिक और वाष्पीकरण विशेषज्ञ ‘विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट’ को वर्ष 2022 के ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार’ से सम्मानित किया है, बता दें कि इस पुरस्कार को व्यापक तौर पर जल के नोबेल पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है।


Q 8. हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के बोर्ड ने किसे अपना नया अध्यक्ष चुना है?

  • अजय सिंह
  • पियूष गोयल
  • शशि थरूर
  • शशि सिन्हा

उत्तर: शशि सिन्हा

व्याख्या: शशि सिन्हा (Shashi Sinha) पुनीत गोयनका (Punit Goenka) का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से टीवी व्यूअरशिप मापन एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। सिन्हा, जो एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बोर्ड सदस्य के रूप में भी प्रतिनिधित्व करते हैं, ने बीएआरसी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Q 9. हाल ही में किस बैंक ने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में लगभग 109 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है?

  • इंडियन बैंक
  • इंडसलैंड बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा

उत्तर: बैंक ऑफ इंडिया

व्याख्या: बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ”बैंक ने 21 मार्च, 2022 को तरजीही शेयर निर्गम के तहत 108.81 करोड़ रुपये राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी लिमिटेड में निवेश किया है।” इस निवेश के साथ बैंक की एनएआरसीएल में हिस्सेदारी नौ प्रतिशत हो जाएगी। एनएआरसीएल का गठन जुलाई 2021 में किया गया था।


Q 10. हाल ही में किस शहर में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का एक संग्रहालय, प्रधान मंत्री संग्रहालय बनाया गया है?

  • जयपुर
  • इंदोर
  • मुंबई
  • दिल्ली

उत्तर: दिल्ली

व्याख्या: दिल्ली के तीनमूर्ति भवन स्थित नेहरू संग्रहालय के बगल में 14 अप्रैल से “पीएम म्यूजियम” यानी प्रधानमंत्री संग्रहालय खौला जाएगा। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को सहेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अबेडकर जयंती पर इस संग्रहालय की शुरुआत करेंगे।


31 March 2022 Current Affairs । 31 मार्च 2022 करंट अफेयर्स

1. पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स के विधानसभा भवन में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया।

हाल ही में पंजाब सरकार के एक फैसले के कारण सुर्खियों में रहा Le Corbusier’s Edict पंजाब के चंडीगड़ शहर से संबंधित है, पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स के विधानसभा भवन में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया। शहर के हेरिटेज एक्सपर्ट्स ने इसका विरोध किया है। चंडीगढ़ का एडिक्ट चंडीगढ़ के योजनाकार ले कॉर्बूसियर द्वारा निर्धारित एक नियम पुस्तिका है। यह एडिक्ट मूर्तियों के अलावा, सुखना झील में शोर और व्यावसायिक संरचनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी उल्लेख करता है।

2. हाल ही में सरिस्का टाइगर रिजर्व में लग गई आग।

हाल ही में आग लगने के कारण सुर्खियों में रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) राजस्थान में स्थित है। राज्य के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में भीषण आग लगी है, पानी के स्प्रे से लैस वायु सेना के हेलीकॉप्टर आग को बुझाने के लिए काम कर रहे हैं, सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं। वन अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

3. भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया।

2021 में पहली बार शुरू किया गया था “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन”। हाल ही में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया और नई दिल्ली में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2022 की शुरुआत की। भारत सरकार ने 2019 में ‘जल शक्ति अभियान’ शुरू किया और उसी साल ‘जल जीवन मिशन’ भी शुरू किया गया। 22 मार्च 2021 को, ‘विश्व जल दिवस’ पर, ‘Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain’ अभियान शुरू किया गया था, ताकि नागरिकों से पानी के संरक्षण का आग्रह किया जा सके।

4. राजस्थान के उदयपुर में स्थित है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार।

राजस्थान के उदयपुर का कुंभलगढ़ किला जिसे भारत की महान दीवार के रूप में भी जाना जाता है, यह राजस्थान राज्य के उदयपुर के पास अरावली पहाड़ियों की सीमा पर एक किला है। यह चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। 30 मार्च को राजस्थान के गठन को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कर ‘ग्रेटर राजस्थान यूनियन’ बनाया गया था। 2022 में राजस्थान दिवस के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं।

5. डीबीटी भारत पोर्टल पर 53 मंत्रालयों की 313 केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को शामिल किया गया है।

डीबीटी भारत पोर्टल प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल हैं। डीबीटी भारत पोर्टल लाभार्थियों को उनके बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी के हस्तांतरण के माध्यम से पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefits Transfer – DBT) कार्यक्रम शुरू किया गया था। 2020-21 में 98 करोड़ लाभार्थी (नकद) और 81.9 करोड़ लाभार्थी (अन्य) थे।

6. अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए 52 बिलियन डॉलर को मंज़ूरी दी।

उद्योग-व्यापी चिप्स की कमी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव उद्योगों में उत्पादन को बाधित कर दिया है और इसकी कमी के कारण कुछ फर्मों ने तो उत्पादन भी कम कर दिया है। अमेरिका में सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए अन्य देशों पर निर्भरता कम करने की मांग बढ़ रही है। इसलिए अब अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए अमेरिका में सब्सिडी के रूप में 52 बिलियन डालर प्रदान करने के बिल को अपनी मंजूरी दे दी है।

7. हाल ही में गिल्बर्ट एफ. हौंगबो (Gilbert F. Houngbo) को ILO (International Labour Organization) के महानिदेशक के रूप में चुना गया है।

ILO (International Labour Organization) के शासी निकाय ने गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को संगठन के 11वें महानिदेशक के रूप में चुना है। हौंगबो, जो वर्तमान में कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष (International Fund for Agricultural Development – IFAD) के अध्यक्ष हैं, अक्टूबर 2022 में पद ग्रहण करेंगे। वह ILO (International Labour Organization) के महानिदेशक पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी भी हैं।

8. स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रोफेसर विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट को स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) ने वैज्ञानिक और वाष्पीकरण विशेषज्ञ ‘विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट’ को वर्ष 2022 के ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार’ से सम्मानित किया है, बता दें कि इस पुरस्कार को व्यापक तौर पर जल के नोबेल पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है।

9. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (Broadcast Audience Research Council – BARC) इंडिया के बोर्ड ने IPG Mediabrands India के CEO शशि सिन्हा (Shashi Sinha) को नया अध्यक्ष चुना है।

शशि सिन्हा (Shashi Sinha) पुनीत गोयनका (Punit Goenka) का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से टीवी व्यूअरशिप मापन एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। सिन्हा, जो एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बोर्ड सदस्य के रूप में भी प्रतिनिधित्व करते हैं, ने बीएआरसी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

10. बैंक ऑफ इंडिया ने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में लगभग 109 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ”बैंक ने 21 मार्च, 2022 को तरजीही शेयर निर्गम के तहत 108.81 करोड़ रुपये राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी लिमिटेड में निवेश किया है।” इस निवेश के साथ बैंक की एनएआरसीएल में हिस्सेदारी नौ प्रतिशत हो जाएगी। एनएआरसीएल का गठन जुलाई 2021 में किया गया था।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url